Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : वॉकथॉन का आयोजन, डीसी-एसपी समेत आमजनों ने लिया हिस्सा, मतदाताओं को किया गया जागरूक

Advertisement
Advertisement
  • समाहरणालय परिसर से पुलिस लाइन मैदान पहुंचे डीसी व एसपी
  • सबका यह अरमान है सबको करना मतदान है सहित अन्य नारों से गूंजा शहर
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आमजनों से शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की
Palamu :  स्वीप कार्यक्रम के तहत आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 में जिले में शत-प्रतिशत मतदान कराने व मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज रविवार को समाहरणालय परिसर से पुलिस लाइन ग्राउंड तक वॉकथॉन का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शशि रंजन, एसपी रिष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त रवि आंनद व अन्य ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वॉकथॉन पैदल कचहरी, छह मुहान चौक, हॉस्पिटल चौक, साहित्य समाज चौक होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंची. इस दौरान पूरा शहर चुनाव का पर्व, देश का गर्व, उम्र 18 पूरी है वोट देना जरूरी है, सबका यह अरमान है सबको करना मतदान है, आपका वोट आपका भविष्य जैसे नारों से गूंज उठा. इस वॉकथॉन में डीसी, अन्य पदाधिकारी, स्कूली बच्चों, विभिन्न सामाजिक संगठनों व भारी संख्या में आमजनों ने हिस्सा लिया. सभी युवा व स्कूली बच्चे अपने हाथों में प्लेकार्ट्स लिये सड़क पर आवागमन कर रहे लोगों से आगामी चुनाव में मतदान करने की अपील की.

डीसी-एसपी ने गुब्बारा उड़ाकर मतदाता जागरुकता का दिया संदेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/d183124a-a49b-4eaf-9977-153525f60343.jpeg"

alt="" width="1599" height="899" /> वॉकथॉन जब समाहरणालय परिसर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे तो डीसी-एसपी समेत अन्य पदाधिकारीयों ने गुब्बारा उड़ाकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया. इसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलायी. इसके बाद स्कूली बच्चों के लिए क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने बच्चों से इलेक्शन से संबंधित सवाल किये. सही जवाब देने वालों बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.

इस बार 80 पार संकल्प के साथ सभी मतदान करने जायें : डीसी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/245860ee-6a51-4bcc-9ca9-a0878793ce04.jpeg"

alt="" width="1599" height="899" /> जिला निर्वाचन पदाधिकारी व डीसी शशि रंजन ने इंस्टाग्राम पर रिल्स व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को वोटिंग के प्रति जागरुकता अभियान चलाने की अपील की. उन्होंने सभी से अबकी बार 80 पार के संकल्प के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग की मांग की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सकारात्मक असर दिखता है. इससे लोगों के बीच वोट डालने की क्यूरियोसिटी बढ़ाने में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि हमारे वोट से ही हमारे देश व राज्य का भविष्य तय होता है. इसलिए मतदान हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है. कहा कि वोट हमें समानता का अधिकार भी देता है. उन्होंने मौके पर मौजूद सभी युवाओं से खुद मतदान करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया. डीसी ने कहा कि मतदान के दिन सबसे पहले मतदान करने पहुंचने वाले दिव्यांग मतदाता व फर्स्ट टाइम वोटर को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर हुसैनाबाद एसडीएम आशीष गंगवार, सहायक समाहर्ता रवि कुमार, सदर एसडीएम अनुराग कुमार तिवारी, लायंस क्लब से जुड़े लोग, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग समेत बड़ी संख्या में जिलावासी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही