Search

 
 
 

पलामूः वार्ड 8 की पार्षद प्रत्याशी मधु ओझा ने बैनर फाड़ने का लगाया आरोप

पार्षद प्रत्याशी मधु ओझा ने विरोधियों पर उनका बैनर फाड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रेसवार्ता कर बताया कि उनके समर्थन में लगाए गए कुछ पोस्टर व बैनर क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं, जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है.
 

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 8 की पार्षद प्रत्याशी मधु ओझा ने विरोधियों पर उनका बैनर फाड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने प्रेसवार्ता कर बताया कि उनके समर्थन में लगाए गए कुछ पोस्टर व बैनर क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं, जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है.


उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और सभी प्रत्याशियों को सकारात्मक व मर्यादित तरीके से प्रचार-प्रसार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह जनता के समक्ष हैं और जनता सोच समझकर उन्हें वोट करेगी. उनके पति अशोक ओझा ने कहा कि मधु ओझा विकास के मुद्दे लेकर जनता के बीच जा रही हैं. वे किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं. उन्होंने प्रशासन से भी सहयोग की अपील की. हालांकि, वे पोस्टर फाड़ने वाले व्यक्ति का नाम लेने से बचते रहे. कहा कि इस संबंध में उन्होंने टीओपी 3 में शिकायत दर्ज कराई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही