Search

 
 
 

पलामू : सतबरवा के मलय डैम में मोटर बोटिंग का लोग ले सकेंगे मजा

 
  • डीसी की अध्यक्षता में पर्यटन को बढ़ाना देने को लेकर हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक
  • विस्थापित व स्थानीय समिति के द्वारा किया जाएगा संचालन
  • गोवा भेजकर इनको दी जाएगी ट्रेनिंग
Medininagar : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक की गयी. बैठक में पूर्व से किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही इस बात पर विस्तार से चर्चा की गयी कि जिले के किन इलाकों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं हैं. जनप्रतिनिधियों द्वारा जो स्थल बताया गया उस पर विस्तार से चर्चा की गई.

सतबरवा के मलय डैम में शुरू होगी वाटर एडवेंचरस स्पोर्ट्स एक्टिविटी 

बैठक में बताया गया कि मलय डैम में विभिन्न तरह के वाटर एक्टिविटीज प्रारंभ की जाएगी. जिसमें मोटर बोटिंग भी शामिल है. इसके लिये टेंडर भी हो गया है. इन कार्यों को विस्थापित लोग व स्थानीय समिति के माध्यम से संचालित किया जाएगा. इसके लिये संबंधितों को गोवा भेजकर ट्रेनिंग भी दी जायेगी. इसी तरह भीम चूल्हा पर्यटन स्थल के आसपास गेस्ट हाउस बनाने या पूर्व में बने गेस्ट हाउस को रिनोवेट कराने पर चर्चा की गई. इसके अलावे विभिन्न प्रखंडों से जनप्रतिनिधियों की ओर से आये आवेदनों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में पर्यटन के विकास की असीम संभावना है. बैठक में डीसी के अलावा प्रशिक्षु आईएएस, अपर समाहर्ता, विश्रामपुर व हुसैनाबाद के विधायक प्रतिनिधि, चतरा संसद के प्रतिनिधि, जिला पर्यटन सह खेल पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : दुर्घटना">https://lagatar.in/on-the-death-of-policemen-in-an-accident-the-relatives-will-get-an-insurance-amount-of-rs-50-lakh/">दुर्घटना

में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही