Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: खुले आसमान में रहने को मजबूर विधवा महिला, मदद के लिए आगे आए जिप सदस्य

Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखण्ड के उत्तरी जिला परिषद राजू मेहता ने विधवा महिला से मुलाकात की. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. बता दें कि प्रखंड के देवरी कला सूकन बीघा मोड़ निवासी शंकर राम का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था. मृतक अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चों को छोड़कर चले गए. पीड़ित परिवार के पास रहने को न तो घर हैं ना खाने के लिए खाना. पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर है. जीप सदस्य राजू मेहता ने कहा कि पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद उन्हें 50 किलो चावल दिया गया. साथ ही विधवा पेंशन भी अनुमोदन करवा दिया गया है. जीप सदस्य ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता व बादल पत्रलेख को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें: निलंबित">https://lagatar.in/suspended-engineer-in-chief-birendra-rams-wife-and-father-sought-advance-bail-from-ed-court/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ बीरेन्द्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही