Search

 
 
 

सबकी सहभागिता से ही कुपोषण मुक्त होगा पलामू : डीडीसी

 
पलामू डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना पलामू: उप विकास आयुक्त रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान और नजारत उपसमाहर्ता विक्रम आनंद ने शनिवार को संयुक्त रूप से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किए गए पोषण जागरूकता रथ लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक करेगा. मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए आम जनों से सहयोग की अपील की. उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके. उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत पोषण रथ 9 से 23 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में जाकर आमजनों को जागरूक करेगा. इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें-गुमला">https://lagatar.in/gumla-body-of-missing-youth-found-in-well-suspicion-of-murder/">गुमला

: लापता युवक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

कुपोषण दूर करने में लोगों को जागरूक करेगा पोषण रथ: डीडीसी

उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा. इस दौरान पोषण भी पढ़ाई भी, ट्रेडिशनल एंड लोकल डाइट प्रैक्टिस सहित गर्भवती महिलाओं का हेल्थ जांच किया जायेगा. वहीं समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि एनीमिया रोकथाम के लिए आयरनयुक्त पौष्टिक आहार और स्वच्छता आदि जरूरी है. सही पोषण से ही देश रौशन होगा. उन्होंने कहा कि इस माह विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें उपचार हेतु एमटीसी सेंटर रेफर किया जाएगा. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी की जाएगी एऔर रक्तहीनता से पीड़ित महिलाओं को इलाज हेतु स्वास्थ्य विभाग रेफर करेगा. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/national-lok-adalat-in-jharkhand-high-court-parties-benefited-from-an-amount-of-more-than-five-crores/">झारखंड

हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालतः पांच करोड़ से अधिक की राशि से पक्षकार हुए लाभान्वित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही