Search

 
 
 

Palamu :  मनातू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित दलदलीया गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका की पहचान महेंद्र परहिया की पत्नी तुला देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. तुला की आत्महत्या की खबर सुनकर इलाके में शोक का माहौल है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu : जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित दलदलीया गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका की पहचान महेंद्र परहिया की पत्नी तुला देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. तुला की आत्महत्या की खबर सुनकर इलाके में शोक का माहौल है. 

 

इधर परिजनों की सूचना पर मनातू थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि दोपहर करीब 2 बजे शव का अंत्यपरीक्षण किया जाएगा. इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 


फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही