Search

 
 
 

पलामू: सड़क हादसे में महिला की मौत

 
Medininagar: पाटन में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. घटना पाटन प्रखंड की है, जहां टेंपो पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान पूर्वडीहा गांव की 40 वर्षीय कुंती देवी के रूप में हुई है. जबकि व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान पोल निवासी राजकुमार सिंह उम्र 71 वर्ष के रूप में हुई है. इसे इलाज के लिए पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.फिर वहां से बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर भेज दिया गया. सूचना मिलने पर पाटन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर भेज दिया. वहीं टेंपो को जब्त कर लिया गया. इसे भी पढ़ें – अमेरिकी">https://lagatar.in/us-army-plane-landed-at-amritsar-airport-carrying-104-indians-who-had-gone-there-via-donkey-route/">अमेरिकी

सेना का विमान डंकी रूट से वहां गये 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही