Search

 
 
 

पलामू : भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत,पति घायल

Palamu News : जानकारी के अनुसार आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ भाई को राखी बांधने मायके बरवाडीह जा रही थी. दोनों बाइक से निकले थे.नावाबाजार थाना से कुछ दूरी पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
सड़क हादसा

Palamu News : पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार आरती कुमारी अपने पति रंगीला सिंह के साथ भाई को राखी बांधने मायके बरवाडीह जा रही थी. दोनों बाइक से निकले थे.नावाबाजार थाना से कुछ दूरी पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नावाबाजार थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को MMCH अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद चिकित्सकों ने आरती कुमारी को मृत घोषित कर दिया घायल रंगीला सिंह का इलाज जारी है.

 

आरती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. भाई को राखी बांधने की खुशी में मायके जा रही आरती रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही