Search

 
 
 

पलामू: दो कारों के बीच टक्कर में रांची निवासी महिला की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव के समीप मंगलवार की शाम दो कारों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. जबकि दोनों वाहनों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका की पहचान रांची के आजाद बस्ती फूलबगान मोहल्ला निवासी नाहिद परवीन के रूप में हुई है. वह फरहान अख्तर की पत्नी थीं. हादसे में घायल लोगों में राजू उर्फ फरहान खान (40 वर्ष), इसरत परवीन (50 वर्ष), अफजल खान, कौशर खान व कार चालक मोहम्मद सुलतान आलम शामिल हैं. ये सभी
 
दुर्घटनाग्रस्त कार व जुटी भीड़.

Medininagar : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव के समीप मंगलवार की शाम दो कारों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई. जबकि दोनों वाहनों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका की पहचान रांची के आजाद बस्ती फूलबगान मोहल्ला निवासी नाहिद परवीन के रूप में हुई है. वह फरहान अख्तर की पत्नी थीं.

हादसे में घायल लोगों में राजू उर्फ फरहान खान (40 वर्ष), इसरत परवीन (50 वर्ष), अफजल खान, कौशर खान व कार चालक मोहम्मद सुलतान आलम शामिल हैं. ये सभी रांची के आजाद बस्ती फूलबगान मोहल्ला के रहने वाले हैं. 

 

वहीं, दूसरी कार के चालक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी आफताब अंसारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सभी लोग रांची से मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर नई मोहल्ला निवासी रियाज अंसारी के घर आए थे. मंगलवार शाम सभी कार से वापस रांची लौट रहे थे. तभी पोलपोल गांव के पास सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई.

 

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने नाहिद परवीन को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही