Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : दो बच्चों के साथ महिला ने लगायी फांसी, एक बच्चे की जान बची

Palamu : मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंगिया में घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने दो बच्चों के संग लगा ली. महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी. जबकि दूसरे बच्चा बाल-बाल बच गया. बच्चे ने छत की लकड़ी पकड़कर अपनी जान बचा ली. महिला और बच्चे की पहचान शांति देवी और 8 वर्षीय कुणाल कुमार के रुप में हुई है. वहीं जीवित बच्चे की उम्र 10 वर्ष बतायी जा रही है. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (पढ़ें, जिंदगी">https://lagatar.in/hazaribaghs-nirbhaya-lost-the-battle-with-life-treatment-was-going-on-in-rims/">जिंदगी

से जंग हार गयी हजारीबाग की निर्भया, रिम्स में चल रहा था इलाज)

महिला के पति ने की थी दो शादी

पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति विकास दास ने दो शादी की है. शांति देवी, विकास दास की पहली पत्नी थी. बताया कि सौतन में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता था. ऐसे में ही घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगा ली. कमलेश कुमार ने कहा कि वो मामले की जांच कर रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा. इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-earth-shook-again-in-pithoragarh-fear-among-people/">उत्तराखंड

: पिथौरागढ़ में हिली धरती, लोगों में डर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही