Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : शराब बेचने को लेकर हुई थी महिला की हत्या, पांच आरोपी अरेस्ट

Medininagar : छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहराही स्थित दबघटवा पोखर में 22 जून 2021 को शांति देवी नामक महिला की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड का पलामू पुलिस ने खुलासा कर लिया है. कांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया कि छतरपुर थान​क्षेत्र में 2021 में एक हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. जिसमें एक महिला शांति देवी की हत्या हुई थी. उस हत्या के बारे में शुरू में कोई सूत्र नहीं मिल पा रहा था. पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि इस हत्याकांड को अवैध शराब बेचने को लेकर अंजाम दिया गया था.

आरोपी की शराब नहीं बिकती थी, इसलिए महिला को मार डाला

एसपी ने बताया कि इस हत्या का कारण बड़ा छोटा सा है. शराब बेचने में दोनों में कंपटीशन था. जिस महिला की हत्या हुई है, उसकी शराब अधिक बिकती थी. जिसने हत्या करायी उसकी शराब नहीं बिक रही थी. इसी को लेकर अजय राम एवं उसके सरहज बैजन्ती देवी ने षड्यंत्र रचकर ग्राम-खाटिन के इ​म्तियाज अंसारी (27 वर्ष), सहजाद पावरिया उर्फ अंसारी (22 वर्ष), कन्हाई कुमार उर्फ मेसर साव (22 वर्ष) सभी खाटीन गांव, थाना- छतरपुर जिला - पलामू के साथ मिलकर शांति देवी की हत्या का शव को पोखर में फेंक दिया था. उन्होंने बताया कि छतरपुर थाना के पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त व्यक्तियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की. जिसमें उनलोगों ने अपना अपराध स्वीकार लिया. छापामारी दल में छतरपुर थानेदार शेखर कुमार, विजय रमानी, प्रियरंजन कुमार, रितलाल प्रसाद यादव समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें जानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही