Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  कुएं से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Mukesh Kumar Satbarwa (Palamu) :  सतबरवा थाना क्षेत्र के नावाडीह पोलपोल गांव निवासी मालती देवी (32 वर्ष)  का शव मंगलवार को एक सरकारी कुएं से बरामद किया गया. सतबरवा पुलिस  ने शव  को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर एमएमसीएच भेज दिया है. इस बाबत  थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. अभी जांच चल रही है.मृतिका के पति के द्वारा आवेदन मिला है. जिसमें कहा गया है कि मेरे बड़े भाई की बेटी की शादी करने की चर्चा हो रही थी.जिसमें कुछ पैसे देने की बात थी. इसको लेकर घर में कुछ कहासुनी हुई थी और इसके बाद वह रात में ही सोने के बाद किसी समय घर से गायब हो गयी. नींद टूटने के बाद से हम लोग खोजबीन कर रहे थे.वही इस संबंध में मृतिका के भाई बिरजू राम ने उस के पति मनु चंद्रवंशी व उनके परिजनों के द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही