Palamu News : पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा स्थित ग्रेफाइट कंपनी में बुधवार देर रात कंटेनर की चपेट में आने से 55 वर्षीय वकील अहमद की मौत हो गयी. वे झाबर गांव निवासी स्वर्गीय हुसैनी मियां के पुत्र थे.
ग्रेफाइट कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि यहां माल लेने के लिए एक कंटेनर आया था. इसी दौरान कंटेनर की चपेट में आने से वकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है शव को MMCH लाया गया है. आज गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. घटना किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका खुलासा पुलिस अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.