Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मंदिर निर्माण कार्य में लगे मजदूर की 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही पंचायत के कामत में मंदिर निर्माण कार्य में लगे मजदूर की 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. 27 वर्षीय जवाहिर मेहता कामत का ही निवासी था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जवाहिर मेहता छड़ सीधा कर रहा था. इसी दौरान छड़ 11000 वोल्ट तार में सट गया और जवाहिर को कंरट लग गया. जिससे वह बेहोश हो गया. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे तुरंत हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल ले गये. जहां डॉ अजय कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही उत्तरी जिला परिषद सदस्य राजू मेहता उर्फ एसपी मेहता अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ित परिजनों को यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया.  इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/36-girl-students-of-chandigarh-pgi-stopped-from-leaving-hostel-for-not-listening-to-pm-modis-mann-ki-baat-program/">पीएम

मोदी के मन की बात कार्यक्रम नहीं सुनने पर चंडीगढ़ PGI की 36 छात्राओं के हॉस्टल से बाहर निकलने पर रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही