Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नव वर्ष के पहले दिन चर्चों में हुई प्रभु यीशु की आराधना

Advertisement
Advertisement
Medninagar (Palamu) : नव वर्ष की मंगलमय कामना को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों ने शनिवार को चर्चों में प्रभु यीशु की आराधना से दिन की शुरूआत की. शहर के कैथोलिक और यूनियन चर्च में काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए. विधि-विधान से मिस्सा अनुष्ठान को चर्च के फादर और पादरी ने संपन्न कराया. स्टेशन रोड स्थित कैथोलिक चर्च में फादर मॉरिस कुजूर, फादर मॉरिस टोप्पो, फादर सिंदुरिया आदि ने संयुक्त रूप से मिस्सा अनुष्ठान कराया. वहीं दूसरी ओर यूनियन चर्च में पादरी प्रभु रंजन मसीह ने मिस्सा अनुष्ठान कराया. मिस्सा अनुष्ठान के पश्चात ईसाई धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.

एक दूसरे के सुख-दु:ख में साथ देने का दिया गया संदेश

कैथोलिक चर्च के फादर मॉरिस कुजूर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु के जीवन दर्शन से लोगों को सीख लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक दूसरे को सुख-दु:ख में साथ देना चाहिए, यह सच्ची मानवता है. जो सामर्थ लोग हैं, वे लोग जरूरमंदों की प्रति सेवा भाव रखें, ताकि जरूरतमंदों को महसूस न हो कि वे समाज से अलग-थलग हैं. कहा कि प्रभु यीशु प्रेम और त्याग के प्रतीक हैं. अभी कोरोना फिर से देश में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कोविड गाइड का पालन करते हुए सभी कोरोना की लड़ाई में सहभागी बनें. यूनियन चर्च के पादरी प्रभु रंजन मसीह ने कहा कि देश-दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए प्रभु यीशु के बताये मार्ग पर चलना होगा. उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द से ही देश-दुनिया में शांति और प्रेम की स्थापना हो सकती है. इसे भी पढ़ें – घटना">https://lagatar.in/conspiracy-to-carry-out-the-incident-revealed-five-plfi-naxali-arrested-many-weapons-recovered/">घटना

को अंजाम देने की साजिश का खुलासा, PLFI के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही