Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : गजानन माता मंदिर परिसर में यज्ञ 23 मार्च से

Advertisement
Advertisement
Piyush panday Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद अनुमंडल के झारखंड सीमा स्थित गजानन माता मंदिर परिसर में 8 मार्च से 23 मार्च तक श्री सीता राम नाम नवाह जप यज्ञ के साथ श्री सीताराम विवाह उत्सव कार्यक्रम होगा. यह कार्यक्रम सीता राम नवाह जप यज्ञ एवं विवाह उत्सव सेवा समिति की देख रेख में संपन्न होगा. 8 मार्च दिन मंगलवार को श्री सीता राम नवाह जप यज्ञ के साथ 17 मार्च गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी. 18 मार्च को श्री सीताराम जी का तिलक उत्सव पूजन कार्यक्रम होगा. वहीं 19 मार्च दिन शनिवार को होली उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dps-in-dispute-builder-alleges-non-payment/">धनबाद

: विवाद में DPS, बिल्डर ने लगाया भुगतान नहीं करने का आरोप 20 मार्च दिन रविवार को श्री रामार्चा पूजन एवं संध्या 6 बजे से श्री किशोरी जी का हल्दी उत्सव पूजन होगा. वहीं 21 मार्च को 2 बजे दिन में रामजी का जनकपुर पोलडीह बारात एवं द्वारपूजा का रस्म किया जाएगा. 22 मार्च को सीताराम विवाह उत्सव वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया जाएगा. साथ ही राम जी का कलेवा उत्सव पूजन 23 मार्च को भंडारे के साथ संपन्न होगा. समस्त कार्यक्रम संध्या 6 बजे से प्रारंभ होंगे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-sarna-flag-installation-and-prayer-meeting-organized-in-satbarwa/">पलामू

: सतबरवा में  सरना झंडा स्थापना एवं प्रार्थना सभा का आयोजन इस संबंध में पोलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टूना सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भगवान राम विवाह उत्सव बड़े ही धूम धाम से उत्साह के साथ बिहार तथा झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न कराया जाएगा. उनके द्वारा बिहार के नबीनगर के अलावा हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में विवाह उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होने की बात कही गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही