Search

 
 
 

पलामू : मोटरसाइकिल से गिरा युवक, अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत

 
Nilambar Pitambarpur/Palamu: प्रखंड के कोट खास गांव निवासी शंभू सिंह के 18 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गयी. बिट्टू कुमार शुक्रवार की सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल से पंचायत सचिवालय की ओर गया था. लौटने के क्रम में जयराम तिवारी के घर के पास असंतुलित होकर उसकी मोटरसाइकिल बबूल के पेड़ से जा टकराई. जिससे बिट्टू के माथे में गहरी चोट आई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेदनीनगर रेफर कर दिया. इलाज के लिए मेदनीनगर जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-congress-stages-dharna-at-district-headquarters-alleges-misuse-of-ed/">रामगढ़

:  कांग्रेस का जिला मुख्यालय में धरना, लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही