Search

 
 
 

पलामू : पांच किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

 
Patan, Palamu: नव जयपुर पुलिस ने 5 केजी गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर गौतम यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. एसपी रिष्मा रामेशन के निर्देश के आलोक में आरोपी के घर पर छापेमारी की. गौतम यादव के घर की तलाशी के क्रम में उनके घर से 5 किलो गांजा जब्त किया गया. मामले में अभियुक्त गौतम यादव उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय रामचंद्र यादव ग्राम टु इया थाना नावा जयपुर पलामू को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी दल में अमित कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन,पुलिस अवर निरीक्षक कमल किशोर पांडे, थाना प्रभारी नवा जयपुर,सहायक अवर निरीक्षक खेतु राम मुंडा, हवलदार देवेंद्र नाथ महतो, चालक हवलदार मोहम्मद अजीम, आरक्षी संतोष राम, आरक्षी रामदास पासवान,आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी सुनील कुमार पाल,आरक्षी सत्येंद्र राम शामिल थे. एक मोबाइल भी जब्त किया गया है. इसे भी पढ़ें-डॉ">https://lagatar.in/dr-abhishek-singh-filed-nomination-as-an-independent-candidate-from-chatra-loss-seat/">डॉ

अभिषेक सिंह ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चतरा लोस सीट से किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही