Search

 
 
 

पलामू : हत्या की नीयत से युवक पर धारदार तलवार से हमला

 
लाठी-डंडे से जमकर पिटाई भी की Palamu :  पाटन थाना अंतर्गत ब्रहमोरिया गांव में आज सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों ने हत्या की नीयत से एक युवक पर धारदार तलवार से हमला किया है. इतना ही नहीं उनलोगों ने उस युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई भी की. इस हमले में गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसने चंदन तिवारी नाम के व्यक्ति पर इस हमले का आरोप लगाया है. उसका पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने अचानक गोलू पर हमला बोल दिया था. उनलोगों ने पहले गोलू को लाठी- डंडे से पीटा. इसके बाद धारदार तलवार से उस पर हमला कर दिया. गोलू ने जान बचाकर भागने की कोशिश की. तलवार गोलू के गर्दन पर लगते-लगते बच गया. लेकिन तलवार से उसके पैर में चोट आयी है. छठ की सुबह इस तरह की घटना से गांव वाले काफी मर्माहत हैं. बता दें कि पीड़ित गोलू कुमार ने दुर्गा पूजा के दौरान ही पाटन थाना को आवेदन देकर चंदन तिवारी द्वारा गांव में माहौल खराब करने की शिकायत की थी. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि पूर्व आपसी विवाद को लेकर चंदन ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही