Search

पलामूः जपला-हैदरनगर रेलखंड पर ट्रैक किनारे से घायल अवस्था में मिला युवक, मौत

Madininagar: पलामू में जपला-हैदरनगर रेलखंड पर गुरुवार की रात ट्रैक किनारे से अज्ञात युवक घायल अवस्था में बरामद मिला. घायल युवक आरपीएफ ने हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 
जानकारी के अनुसार रात करीब 1.30  बजे किसी ट्रेन ड्राइवर की नजर जपला और हैदरनगर स्टेशन के बीच ब्लॉक क्षेत्र में ट्रैक किनारे पड़े युवक पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची. उसे इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा.

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया हो सकता है. हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. वहीं शव को सुरक्षित रखकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही