Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बिहार के युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, धर्मांतरण कराने का आरोप

Advertisement
Advertisement

युवक के दो सहयोगियों से भी पुलिस कर रही पूछताछ  

Medininagar : पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर थाना क्षेत्र के जुरू में बिहार के रहने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने प्रभु राम के घर से पकड़ लिया. युवक ने अपना नाम देवमुनि कुमार चंद्रवंशी बताया. वह रोहतास का रहनेवाला है. जबकि सहयोगी के रूप में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी नागेंद्र रवि और लातेहार जिले की एक युवती को भी पकड़ा गया है. सूचना मिलने पर विधायक शशि भूषण मेहता जरू पहुंचे और मामले की अपने स्तर से जांच पड़ताल की. विधायक ने लेस्लीगंज थाना को धर्मानांतरण कार्य में शामिल युवक देवमुनि कुमार पर कार्रवाई करने को कहा. इसके पूर्व धर्मांतरण कार्य में संबंधित युवक के शामिल होने की शिकायत वहां के दर्जनों ग्रामीणों ने की. ग्रामीणों ने बताया कि यह युवक प्रत्येक रविवार को यहां बीमारी ठीक करने के नाम पर प्रभु राम के घर में प्रार्थना सभा का आयोजन करता था और यह आयोजन बंद कमरे में किया जाता था. वहां दूसरे किसी व्यक्ति को जाने की इजाजत भी नहीं होती थी. इससे ग्रामीणों का शक बढ़ गया और रविवार को नवरात्र के अवसर पर ग्रामीणों ने उसे प्रभु राम के घर से पकड़ लिया. वहां से पुलिस की उपस्थिति में कई धार्मिक पुस्तकें बरामद की गई है.

दर्जन भर ग्रामीणों को कराया गया घर वापसी

विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता के नेतृत्व में तत्काल प्रभु राम के घर में मौजूद दर्जन भर लोगों को गांव के मंदिर में ले जाकर गंगा जल से आचमन कराया गया. वैदिक रीति रिवाज से मंत्र जाप कर उन्हें शुद्धिकरण किया गया. वहीं ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वह अब किसी के बहकावे में आकर दूसरे धर्म की बात नहीं करेंगे.

क्या कहते हैं विधायक

विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के किसी गांव में धर्मांतरण का खेल उनके रहते नहीं चलने दिया जाएगा. कार्यकर्ताओं के स्तर से लगातार सूचना प्राप्त हो रही है कि गरीब दलित, आदिवासी और पिछड़े समुदाय के लोगों को बहला कर धर्मांतरण का खेल किया जा रहा है. इस खेल को वह पूरी तरह से बंद कर देंगे और वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई कराएंगे. यदि इसमें पुलिस प्रशासन की मिली भगत सामने आती है तो इस मामले को लेकर व राज्यपाल से मिलकर पूरी वस्तु स्थिति रखेंगे.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी गौतम राय ने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. जिसमें देवमुनि चंद्रवंशी, नागेंद्र रवि और एक युवती शामिल है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-afghanistan-made-a-big-upset-defeated-england-by-69-runs/">वर्ल्ड

कप : अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को 69 रनों से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही