Search

 
 
 

पलामू :  थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल

तरहसी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
 

Palamu : तरहसी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

 

परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह राहुल कुमार(35) थ्रेसर मशीन में गेहूं डाल रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका दाहिना पैर मशीन में फंस गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मशीन बंद कर उन्हें बाहर निकाला.

 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया. फिलहाल अस्पताल में इलाज के बावजूद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही