Search

 
 
 

पलामू  : चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

 
  Palamu :  जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में मनोज चौधरी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. युवक उस समय शराब पी रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक को गोली मार दी.   घटना मंगलवार  रात 10 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

मनोज कुमार चौधरी का  आपराधिक इतिहास रहा है

मनोज कुमार चौधरी कल्याणपुर का रहने वाला. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. मनोज चौधरी गढ़वा की अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था. जानकारी के अनुसार मनोज चौधरी का होली से पहले अपने गोतिया से विवाद हुआ था. होली के मौके पर मंगलवार रात वह अपने गोतिया और परिवार के साथ बैठकर शराब पी रहा था. शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था और बहस हुई थी. इसी   दौरान आरोपियों ने  मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया. बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मनोज चौधरी को दो गोली मारी गयी थी.

घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद परिजन मनोज चौधरी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गये,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.   घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.  हॉस्पीटल में मनोज के शव का पोस्टमार्टम किया गया. थाना प्रभारी  ने बताया कि पुलिस हत्या मामले की छानबीन कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. कहा कि आपसी विवाद में हत्या हुई है और मृतक का आपराधिक रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही