Search

पलामू : मार्ग से भटक रहे युवा, क्रिमिनल्स को मानने लगे हैं रोल मॉडल

Sanjeet Yadav Palamu : युवा देश के भविष्य होते हैं. उन्हें जीवन में सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है. वे किसी ना किसी को अपना रोल मॉडल मानते हैं. लेकिन इन दिनों युवा किसी डॉन या क्रिमिनल को अपना रोल मॉडल मानने लगे तो सोचने वाली बात होगी. पलामू से ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां के युवा आए दिन क्राइम की दुनिया में कदम रख रहे हैं. इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/government-completes-nine-years-prime-minister-modi-said-i-am-grateful-we-will-continue-to-work-harder/">सरकार

के नौ साल पूरे हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कृतज्ञ हूं, हम और मेहनत करते रहेंगे

झूठी कहानी बनाकर जाना चाहता था जेल

दरअसल तीन दिन पहले पलामू पुलिस के पास एक नाबालिग लड़का नशे की हालत में पहुंचा था. वो खुद को चर्चित टनटन उपाध्याय हत्याकांड का आरोपी बता रहा था. उसने पुलिस के सामने कहा था कि उसने ही टनटन उपाध्याय का मर्डर किया है. जब पुलिस ने इस लड़के से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसे नशे की लत है. वो झूठी कहानी कर जेल जाना चाहता था, क्योंकि वो डॉन प्रकाश शुक्ला को रोल मॉडल मानता था. इसलिए जेल जाकर क्राइम की दुनिया में अपना कदम रखना चाहता था. फिर पुलिस ने लड़के के परिजनों को बुलाकर उसे भेज दिया. वहीं कुछ महीने पहले पलामू में दूसरा मामला आया था. जहां पलामू पुलिस ने हथियार के साथ कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया था. उनमें से एक अपराधी ने डॉन लॉरेंस बिश्नोई की टैटू अपने हाथ पर बनवायी थी औक वो उसे ही रोल मॉडल मानकर क्रिमिनल बना था. को रोल मॉडल मानकर अपने हाथ में टैटू बनवा कर क्राइम की दुनिया में कदम रखा था. फिलहाल अपराधी अभी जेल में बंद है. पलामू से ही कुछ दिन पहले तीसरा कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां की सतबरवा पुलिस ने रील के आधार पर एक अपराधी को गिरफ्तार किया था. जिसकी निशानदेही पर सतबरवा थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया था. दरअसल अपराधी ने एक गाने पर रील बनाया था, जिसमें वे हथियार लिया हुआ था. रील्स के आधार पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और मिना गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ.

सोशल मीडिया के जरिए भटक रहे युवा - मनोचिकित्सक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/palamu-dr.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> युवाओं में बढ़ रही इस तरह की प्रवृति पर मनोचिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार का कहना है कि इसकी पीछे सोशल मीडिया को रोल सबसे ज्यादा है. क्योंकि युवा नशा की लत में पड़ गये हैं. उनमें शिक्षा का अभाव है. सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में पॉप्यूर होने का तरीका देखकर भी वे भटर रहे हैं. जिससे क्राइम की दुनिया की ओर खिंचे चले जा रहे हैं.

समाज को करना होगा पहल - भाजपा नेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sujit.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पलामू के वरिष्ठ भाजपा नेता सुजीत पासवान बताते हैं कि आजकल युवा अपराधियों को रोल मॉडल मानते हैं. जो समाज के लिए घातक है. युवा भटक रहे हैं और समस्या इससे ज्यादा बढ़ रही है. ऐसे में समाज को मिलकर इन लोगों को अच्छी दिशा दिखाने की पहल करना होगा.

अभिभावक रहें सतर्क - एसपी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/palamu-sp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पलामू के अभियान एसपी सह सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग बताते हैं कि पलामू में कुछ युवा भटक गए हैं. कहा कि पलामू में कई आपराधिक केस ऐसे मिले हैं कि जिसमें युवा पीढ़ी ज्यादा शामिल है. उन्होंने बताया कि अपराध की दुनिया में युवा पीढ़ी का सम्मिलित होना खतरे का संकेत है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की राह पर चलने से बचें. उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने अपने बच्चे पर हमेशा नजर बनाए रखें और अच्छी शिक्षा दें ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके. अभिभावकों को कभी ऐसा लगे कि बच्चे किसी गलत राह पर चल रहे हैं तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे घटना से पहले ही युवाओं को सुधारने का कार्य किया जा सके. इसे भी पढ़ें - पहलवानों">https://lagatar.in/wrestlers-said-we-will-throw-our-medals-in-the-ganges-there-is-no-point-in-living-we-will-fast-unto-death-at-india-gate/">पहलवानों

ने कहा, हम अपने मेडल गंगा में बहा देंगे, जीने का कोई मतलब नहीं, इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp