Search

 
 
 

पलामूः काम करने उज्जैन गये युवक की करंट से मौत

पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भीतिहारा गांव मझलीघाट टोली निवासी देवनाथ राम के एकलौते पुत्र सतीश कुमार (20 वर्ष) की उज्जैन की कंपनी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई.
 

Medininagar : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भीतिहारा गांव मझलीघाट टोली निवासी देवनाथ राम के एकलौते पुत्र सतीश कुमार (20 वर्ष) की उज्जैन की कंपनी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि सतीश पिछले माह ही काम करने उज्जैन गया था. गुरुवार को कंपनी के कॉन्ट्रैक्टर ने दूरभाष पर बताया कि सतीश की करंट लगने से मौत हो गई है.

इसके बाद सतीश के बहनोई वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. शव शनिवार को एम्बुलेंस से पैतृक गांव लाया गया. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय कोयल नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही