Search

 
 
 

पलामू की 2 खबरें : पांकी बीडीओ से मिला आरवाईए का प्रतिनिधिमंडल, लगाई गई सोलर लाइट

 
Panki, Palamu : आरवाईए ने शुक्रवार को पांकी प्रखंड कार्यालय के समक्ष सहायता केंद्र शिविर लगाया. सहायता केंद्र में दर्जनों किसानों ने पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई. किसानों के आवेदन को लेकर आरवाईए के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार से मिलकर समस्या से अवगत कराया. बीडीओ ने आश्वस्त किया कि किसानों की समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा. वहीं आरवाईए जिलाध्यक्ष इजहार हैदर ने कहा कि प्रखंड के लोग खुद आकर अधिकारियों से अपनी समस्या को लेकर मिलें. उन्हें किसी दलाल या प्रतिनिधि की अवश्यकता नही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-prime-minister-has-kept-silence-on-scams-geeta-koda/">चाईबासा

: घपले-घोटाले पर प्रधानमंत्री ने साध रखी है चुप्पी : गीता कोड़ा

बीडीओ शुक्रवार और मंगलवार को लगाते हैं जनता दरबार

प्रखंड विकास पदाधिकारी खुद आमजनों की बातों को सुनने के लिए शुक्रवार और मंगलवार को जनता दरबार लगा रहे हैं. साथ ही हमारा नौजवान संगठन आरवाईए भी प्रत्येक शुक्रवार को सहायता केंद्र लगा रहा है. अगर कोई भी समस्या आती है तो बेझिझक पदाधिकारियों से या सहायता केंद्र पर बैठे किसी साथी से मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय जनता का है. हर सरकारी कार्यालय जनता का ही कार्यालय होता है. जरूरत है अपने कार्यालय पर अधिकार जताने का. आरवाईए आपसे अपील करती है कि अपने अधिकारों के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय आइए और नौजवानों का हौसला बढ़ाइए. मौके पर आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी ने भी नौजवानों का हौसला बढ़ाने प्रखंड कार्यालय पहुंचे. सहायता केंद्र पर अखिलेश रवि, विजय कुमार, गुड्डू भुइयां, शाहिद, शमीम समेत दर्जनों नौजवान मौजूद थे. दूसरी खबर

पांकी में लगायी गयी सोलर लाइट, चतरा सांसद ने की पहल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/ssss-1-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Panki, Palamu : चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार सिंह के सौजन्य से पांकी प्रखंड के ढूब पंचायत में सोलर लाइट लगाया गया. ढूब पंचायत के ग्राम बरवईया, ढूब, बरवाडीह, उकसु और चंद्रपुर के विभिन्न चौक चौराहों, देव स्थलो और सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइट लगाया गया. लाइट लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. अब लोगों को रात में आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी. भाजपा कार्यकर्ता कार्तिक सिंह ने चतरा सांसद सुनील सिंह को बधाई दी. साथ ही लोंगो ने सांसद को दिल से धन्यवाद दिया. पांकी निवासी भाजपा नेता अमरनाथ गुप्ता, पांकी भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह, पांकी भाजपा मंडल मंत्री कार्तिक सिंह के देखरेख में लाइटें लगाई गई. इसे भी पढ़ें :बाबूलाल">https://lagatar.in/babulals-counterattack-if-the-government-wants-it-should-conduct-its-own-investigation/">बाबूलाल

का पलटवार, सरकार चाहे तो खुद जांच करा ले 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही