Search

 
 
 

पलामू की बेटियां बनेंगी सशक्त, देंगी मनचलों को मुंहतोड़ जवाब

 
Ranchi: मेदिनीनगर-पांकी रोड द कराटे एकेडमी में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. पलामू जिला के विभिन्न विद्यालयों से 200 से अधिक बच्चों ने इस शिविर में भाग लिया. सुमित कुमार ने बच्चियों को मनचलों से निपटने के लिए कराटे की टेक्निक बताई. मौके पर मुख्य अतिथि डीएसपी सुरजीत सिंह ने कहा की बच्चियों के लिए कराटे की प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है. कराटे सीखने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. आत्मरक्षा के दृष्टिकोण से बच्चियों को कराटे सीखाना बेहद आवश्यक है. वहीं मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं, और अब वो मनचलों का मुंहतोड़ जवाब देगी. इसे पढ़ें- आज">https://lagatar.in/today-holi-ray-rasiya-in-birj-read-three-news-of-koderma-together-with-jhume-shraddhalu/">आज

बिरज में होली है रे रसिया…. झुमे श्रद्धालु समेत कोडरमा की तीन खबरें एक साथ पढ़ें
द कराटे एकेडमी के निर्देशक सिहान सुमित कुमार ने कहा की प्रत्येक वर्ष बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है और यह तकरीबन 4 वर्षों से निः शुल्क आयोजित की जा रही है हमारा उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. एकेडमी ने तकरीबन अभी तक 5 हज़ार से भी अधिक बच्चियों को सशक्त बनाया है. कार्यक्रम का संचालन अविनाश तिवारी ने किया.कार्यक्रम का शुभारंभ जेएमएम पलामू के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, सन्नू सिद्धकी, शाहबाज़ आलम, प्रदीप नारायण, सिहान सुमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया. इसे भी पढ़ें-  राजीव">https://lagatar.in/transfer-of-rajeev-arun-ekka-principal-secretary-of-panchayati-raj-department/">राजीव

अरुण एक्का का तबादला, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव
छोटू सिंह, आलोक पाठक, प्रवेश दुबे, आकर्ष प्रताप, हरेंद्र नाथ, अनुराग पांडे, साक्षी वर्मा, काजल कुमारी, ओसी, अंशिका, रिद्धि रानी, विकाश कुमार , प्रवीण सिंह, मुकेश सिंह, इशू सिंह , सौभाग्य सिद्धार्थ , सम्यक , राम प्रताप , आशुतोष सिंह, उज्जवल कुमार, राहुल कुमार , शोएब अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही