Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैट्रिक परीक्षा- 2023 में पलामू का उत्कृष्ट प्रदर्शन, शिक्षा सचिव ने डीसी को दी बधाई

जिला में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध : डीसी Palamu : मैट्रिक परीक्षा-2023 में पलामू जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने पलामू डीसी आंजनेयुलु दोड्डे को बधाई दी है. भविष्य में इस दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने की अपेक्षा की है, ताकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सके. बता दें कि मैट्रिक परीक्षा 2023 में पूरे जिले के 91.100 प्रतिशत बच्चों ने उतीर्ण कर जिले का नाम रौशन किया है. डीसी श्री दोड्डे ने उतीर्ण करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद करने की बात कही है. डीसी श्री दोड्डे ने कहा कि बच्चों के बेहतर परिणाम से पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है. उम्मीद है अगले वर्ष भी बच्चे और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. जिले में शिक्षा का स्तर और अधिक बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. पलामू जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी, यहां के विद्यार्थी राज्य में शत प्रतिशत अंक लाकर राज्य में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेंगे. डीसी ने कहा कि साथ ही विद्यार्थियों को यहां बेहतर शैक्षणिक माहौल दिया जा रहा है, ताकि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सके. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">

 जानिये राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही