Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू का कुख्यात डब्लू सिंह रांची से गिरफ्तार!, एके-47 बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पलामू क्षेत्र का कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह के एके-47 के साथ गिरफ्तार होने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम ने डब्लू सिंह को सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान के पास से गिरफ्तार किया है. हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. गौरतलब है, कि गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड के मामले में डब्लू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था. डब्लू सिंह की तलाश पलामू पुलिस के अलावा राज्य के कई जिलों की पुलिस कर रही थी.

15 लाख की सुपारी देकर डब्लू सिंह ने कराई थी कुणाल सिंह की हत्या

पलामू का कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह ने 15 लाख रुपए की सुपारी देकर कुणाल सिंह की हत्या कराई थी. कुणाल सिंह और डब्लू सिंह गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी. डब्लू सिंह को आशंका थी कि कुणाल उसकी हत्या करा देगा. इसलिए उसने साजिश रची. इसके लिए डब्लू सिंह ने 15 लाख रुपए की सुपारी दी थी. इसे भी पढ़ें- हड़ताल">https://lagatar.in/nhm-contract-workers-went-on-indefinite-strike-angered-by-the-dismissal-of-the-state-program-manager/">हड़ताल

पर गए NHM संविदाकर्मी, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर की बर्खास्तगी से हुए आक्रोशित

3 जून 2020 को गोली मारकर की गई थी कुणाल की हत्या

कुणाल सिंह मूल रूप से छतरपुर का रहने वाला था, जो फिलहाल हमीदगंज में रहता था. तीन जून 2020 को वह अपनी कार से विस्फुटा स्थित बालू घाट जा रहा था. रास्ते में एक टाटा सफारी गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मार दी. इसके बाद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. कुणाल सिंह को तीन गोलियां लगी थी. अपराधियों ने दुर्घटना का रूप देने के लिए कुणाल सिंह की कार में टक्कर मारी, फिर उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसे भी पढ़ें-जुबिली">https://lagatar.in/jubilee-park-forced-to-talk-to-relative-on-pretext-of-asking-for-mobile-and-running-away-caught/">जुबिली

पार्क: मजबूरी दिखा रिश्तेदार से बात करने के बहाने मोबाइल मांगा और भागने लगा, धराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही