Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिमला में आइआ के नाट्य प्रतियोगिता में पलामू के मासूम ग्रुप ने जीते पांच पुरस्कार

Medininagar : पलामू के रहने वाले झारखंड के मशहूर अभिनेता सैकत चटर्जी को शिमला में ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में बेस्ट एक्टर का प्रथम पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार उन्हें मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नाटक राधा की नौटंकी में राधाकृष्ण तिवारी की भूमिका में बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया. इसी नाटक में रुक्मिणी की भूमिका में अभिनय के लिए मुनमुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्ट्रेस का द्वितीय पुरस्कार दिया गया. साथ ही मासूम ने इस प्रतियोगिता में पांच पुरस्कार जीत कर झारखंड का नाम बुलंद किया. मासूम ने आईआ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सैकत चटर्जी लिखित व निर्देशित नाटक राधा की नौटंकी प्रस्तुत किया. जिसे द्वितीय सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार मिला. संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर मुंबई व इंदौर की टीम रही. मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिमला के प्रसिद्ध गेटी थियेटर हॉल में किया गया था, जिसमें 25 राज्यों की नाट्य संस्थाएं शामिल हुई थी. आइआ के अध्यक्ष भाभी जी घर पर हैं सीरियल के तिवारी जी की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ व मुख्य आयोजक डॉ. रेखा गौड़ है. पोस्टर कैटेगरी में मासूम ने बेस्ट पोस्टर का प्रथम पुरस्कार हासिल किया. मासूम ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान सारे मानकों पर खड़े उतरते हुए बेस्ट ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम किया. इस तरह मासूम ने देश के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल पांच पुरस्कार जीता. इसके अलावा मासूम के सैकत चटर्जी, कामरूप सिन्हा, अमर कुमार भांजा व कमलकांत कुमार को उनके योगदान के लिए आइआ द्वारा अलग से सम्मानित किया गया. कलाकारों को रोहिताश्व गौड़ व रेखा गौड़ ने सम्मानित किया. पुरस्कार विजेता नाटक दल में सैकत चटर्जी, मुनमुन चक्रवर्ती, कामरूप सिन्हा, अमर कुमार भांजा, कमलकांत कुमार, राज प्रतीक पॉल, गिरेंद्र यादव, आसिफ खान मौजूद थे. म्यूजिक अरेंजर राजा सिन्हा थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही