Search

 
 
 

दलालों के कब्जे में पलामू का एमएमसीएच, मरीजों को ऐसे बनाते हैं शिकार

 
Sanjeet Yadav Palamu : पलामू प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमएमसीएच दलालों का अड्डा बना हुआ है. रात तो रात दिन के उजाले में भी दलाल की फौज अस्पतालों में मंडराती नजर आती है. गरीब मरीज यहां फ्री में इलाज की बात सोचकर पहुंचते हैं, मगर होता सबकुछ उल्टा है. अस्पताल के कुछ डॉक्टर, कर्मी व दलाल मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचते हैं कि मरीज निजी अस्पताल में इलाज कराने को मजबूर हो जाता है. जहां उससे मोटी रकम वसूली जाती है. एमएमसीएच पहुंचे लगातार और शुभम संदेश के संवाददाता को कुछ लोगों ने बताया कि यह अस्पताल दलालों का अड्डा है. मरीज के पहुंचते ही दलाल सक्रिय हो जाते हैं. मरीज और उसके परिजनों को बरगलाकर निजी अस्पताल भेज दिया जाता है. इसमें अस्पताल के डॉक्टर, कर्मी और बाहरी दलाल शामिल रहते हैं. हाल में ही इस अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपने निजी क्लिनक का पोस्टर एमएमसीएच में लगवाया था, ताकि मरीज सीधे सरकारी अस्पताल छोड़ कर उनके क्लिनक में पहुंच जाए. जैसे ही इस बात की जानकारी एमएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक को लगी तुरंत अस्पताल से पोस्टर को फड़वाया और कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन आज तक उस डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

2 जून की देर रात डीडीसी रवि आनंद और एएसपी ऋषभ ने की  छापेमारी 

अस्पताल में दलालों के सक्रिय होने की लगातार मिल रही सूचना पर बीते 2 जून की रात पलामू डीडीसी रवि आनंद और एएसपी ऋषभ गर्ग ने छापेमारी की थी. अस्पताल के कई अनुबंधकर्मी सहित 6 कथित दलालों को पकड़ा था. पूछताछ के बाद सभी को हिदायत देकर पीआर बॉड पर छोड़ दिया गया था.

डीसी और स्वास्थ्य सचिव को लिखेंगे पत्र : डीके सिंह

वहीं अस्पताल के अधीक्षक डीके सिंह ने कहा कि हमें भी पता चला है कि कुछ दलाल यहां सक्रिय है. छोटू त्रिपाठी और कोई राय करके आदमी मरीजों को बरगला कर मैया बाबू अस्पताल और एसएस अस्पताल में भेजने का काम करता हैं. हमलोग एक टीम बनाकर जांच कर डॉक्टर रोहित पांडे, त्रिपाठी और राय पर कार्रवाई करने के लिए पलामू डीसी और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखेंगे. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि दलाल के चक्कर में ना पड़े. कोई बरगलाता है तो तुरंत सूचना दें, वैसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे.

दलाली नहीं हुई बंद तो आंदोलन करेगा झारखंड क्रांति मंच 

इधर सामाजिक कार्यकर्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि पलामू के एमएमसीएच अस्पताल में दलालों द्वारा गरीब मरीजों से पैसा लूटा जा रहा है. वहीं जिला प्रशासन उन दलालों को जेल भेजने की बजाय हिदायत देकर बार-बार छोड़ दे रहा है. अगर एमएमसीएच में दलाली नहीं बंद हुई तो झारखंड क्रांति मंच उग्र आंदोलन करेगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/big-breaking-nia-raids-naxalites-hideout-in-palamu/">BREAKING

: पलामू में नक्सली अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही