Search

 
 
 

पलामू की नई आयुक्त कुमुद सहाय ने पदभार संभाला

नई आयुक्त कुमुद सहाय ने गुरुवार की शाम पदभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा व लातेहार जिलों से संबंधित सभी विकासात्मक कार्यों का समय पर संपादन कराना उनकी प्राथमिकता होगी.
 

Medininagar : पलामू प्रमंडल की नई आयुक्त कुमुद सहाय ने गुरुवार की शाम पदभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा व लातेहार जिलों से संबंधित सभी विकासात्मक कार्यों का समय पर संपादन कराना उनकी प्राथमिकता होगी. राजस्व, भू-अर्जन, कल्याण, खेल तथा अन्य विकास योजनाओं से जुड़े मामले का त्वरित निष्पादन कर लाभुकों को लाभान्वित किया जाएगा.

 

आयुक्त ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय कार्यालयों व तीनों जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारियों और आम लोगों के सहयोग से पारदर्शिता व समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा. उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की अपील की. इससे पूर्व मेदिनीनगर पहुंचने पर नई आयुक्त का डीसी समीरा एस ने परिसदन में स्वागत किया. वहीं, गढ़वा एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और अभिनंदन किया.

 

पदभार ग्रहण के बाद परिवहन आयुक्त मनीष कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार चौबे, रणधीर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त से मिलकर उनका स्वागत किया. मौके पर एसएमपीओ अमनदीप कुजूर, कनीय सचिवालय सहायक सोनू कुमार एवं अविनाश राज, तनवीर, अरुण कुमार, राहुल कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय एवं उपनिदेशक कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही