Search

 
 
 

पलामू के संकेत ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिला सम्मान

 
Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर के पोखराहा में रहने वाले संकेत कुमार को यूट्यूब पर उनके द्वारा बनाए गए एक अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया. संकेत ने बताया कि यह एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना काफी कठिन होगा. इस अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए संकेत कुमार को पिछले दिनों कोलकाता में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में इंक जाइड फाउंडेशन संस्था के द्वारा संकेत कुमार को सम्मानित किया गया है. यह संस्था देश भर में लोगों के द्वारा बनाए गए अनोखा रिकॉर्डों को संधारण करती है. संकेत कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान घर में रहते हुए कुछ करने की लालसा मन में लिए उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू किया. पर उस समय मन मुताबिक रिजल्ट नहीं आने के कारण वह निराश हो गया और काम छोड़ दिया. दुबारा फिर से मोटिवेशन बनाकर काम शुरू किया तो सबसे पहले यह जानने का प्रयास किया कि कैसे यूट्यूब पर सफल हुआ जा सकता है. तब उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की सोची. इसे भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर,">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-delhi-ncr-punjab-and-jammu-and-kashmir/">दिल्ली-एनसीआर,

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके
इसी सोच के तहत उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल मिस्टर डीटीओ एक्सपेरिमेंट के माध्यम से 23 सितंबर 2023 को 23 घंटे में 23-23 मिनट के लेंथ के 23 वीडियो अपलोड किए. यूट्यूब में इतने कम समय में सिलसिलेवार ढंग से पहली बार इतने वीडियो अपलोड किया गया था, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड इसलिए कोई नहीं तोड़ सकता, क्योंकि 23 सितंबर 2023 को दोबारा कभी नहीं आ सकता. इसलिए यह एक अनबॉर्केबल रिकॉर्ड बन गया है. यूट्यूब पर संकेत कुमार के इस कार्य के लिए उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा ग्रैंड मास्टर ख़िताब भी दिया गया है. संकेत के कई अन्य चैनल को भी पुरस्कार मिला है. उन्होंने अपने इस वर्ल्ड रिकार्ड और ग्रैंड मास्टर ख़िताब को पलामू के उन युवाओं को समर्पित किया है, जो सोशल मीडिया से जुड़कर काम कर रहे हैं. इन कार्यों को मान्यता देते हुए यूट्यूब ने भी उन्हें सिल्वर बटन दे दिया है. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद संकेत कुमार का कहना है कि उनका सपना है कि वे झारखंड का नंबर वन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन सकें. संकेत ने बताया कि 2024 के अंत तक वे झारखंड के नंबर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसेर बनने की कोशिश करेंगे. फिलहाल संकेत कुमार अपने सात चैनल के साथ यूट्यूब पर काम कर रहे हैं. यही नहीं संकेत अपनी कंपनी के माध्यम से लोगों को यूट्यूब से जुड़ी सुविधा भी प्रदान करते हैं. इसके लिए उन्होंने सात युवाओं को अपने साथ जोड़ रखा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही