Search

पलामू के जिप उपाध्यक्ष आलोक को हैदराबाद में किया गया सम्मानित

Hussainabad (Palamu) : पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह को हैदराबाद में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह ने कहा कि पलामू जिला परिषद के सर्वांगीण विकास के लिए अभी हम झारखंड की पूरी टीम के साथ हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण शिविर 05 जून से 09 जून 2023 तक चलेगा. इस शिविर में हम उनलोगों से प्रशिक्षण एवं अनुभव ग्रहण कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते अपने क्षेत्र को विकास के मामले में पूरे भारतवर्ष में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है. हमें उनकी यह संघर्ष-गाथा अपने क्षेत्र में विकास की एक नई लकीर खींचने की काम आएगी. प्रशिक्षण के दौरान उनके  द्वारा हमें सम्मानित भी किया गया, जो कि हमारे लिए वो एक सुखद क्षण था. आगे उन्होंने अपने इस सम्मान को पलामू का सम्मान बताते हुए इस सम्मान का सारा श्रेय पूरे पलामूवासियों को दिया. बता दें कि झारखंड के सभी जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने को लेकर प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेजा गया था. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/live-in-partner-was-cut-into-pieces-with-tree-cutter-boiled-in-cooker-and-fed-to-dogs-accused-arrested/">मुंबई

में लिव इन पार्टनर को मशीन से टुकड़ों में काटा, कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाया, आरोपी गिरफ्तार (VIDEO)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//