Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव: पश्चिमी सिंहभूम में 9,26,211 मतदाता डालेंगे वोट, मनोहरपुर विस में सबसे अधिक वोटर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. जिले में इस बार पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली गई है. इस बार जिले में 9 लाख 23 हजार 211 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक संख्या में किसी तरह का परिर्वतन नहीं होगा. लेकिन कुछ ऐसे मतदाता है जिनका दो बूथ पर वोटर कार्ड बना है. वैसे मतदाता को सूचित किया जा रहा है कि वे सिर्फ एक बूथ पर ही अपना वोटर कार्ड बनायंे. सभी बीएलओ को भी इस पर गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया गया है. यादि ऐसा होता तो संबंधित वोटर पर कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान भी तैयार किया गया है.

मनोहरपुर विस में सबसे अधिक 2,05,254 वोटर

पश्चिम सिंहभूम में मनोहरपुर विधानसभा में सबसे अधिक वोटर की संख्या है. इस बार पंचायत चुनाव में भी मनोहरपुर क्षेत्र में सबसे अधिक वोटर हैं. मनोहरपुर विधानसभा में 2,05,254 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. मनोरहपुर, मझगांव, जगन्नाथपुर विधानसभा में नगर परिषद क्षेत्र नहीं आने के कारण वोटरों की संख्या अधिक होती है. जबकि चक्रधरपुर व चाईबासा में नगर परिषद क्षेत्र आने पर शहर का वोटर कट जाता है. चाईबासा विधानसभा में कुल वोटर की संख्या 2,15,917 है जबकि नगर परिषद क्षेत्र का वोटर 31,099 है. जिसके कारण पंचायत क्षेत्र में कुल 1,84,818 वोटर की संख्या बचती है. वहीं मझगांव विधानसभा में कुल 2,03,343 वोटर की संख्या पंचायत क्षेत्र में निर्धारित की गई है. जबकि जगन्नाथपुर में 1,81,690 तथा चक्रधरपुर विस क्षेत्र में 1,88,598 वोटर की संख्या दर्ज है. लेकिन नगर परिषद क्षेत्र में 37,492 वोटरों की संख्या होने के कारण कटकर पंचायत क्षेत्र में 1,51,106 वोटर की संख्या बच जाती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही