Search

 
 
 

पंचायत चुनाव : गढ़वा में मतगणना शुरू, 241 टेबलों पर हो रही गिनती

 
Garhwa :   गढ़वा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है. बाजार समिति और बंशीधर नगर में प्लस टू उच्च विद्यालय को मतगणना केंद्र बनाया गया है. जिले में गढ़वा और बंशीधर दो प्रखंड़ों के लिए कुल 241 टेबल बनाये गये हैं. जिसमें गढ़वा में 159 टेबल और बंशीधर में 82 टेबल पर मतगणना का कार्य शुरू हो गया है. हालांकि परिणाम थोड़े देर बाद आने शुरू हो जायेंगे. (गढ़वा">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/garhwa/">गढ़वा

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

मतगणना केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

गढ़वा और बंशीधर के अलावा नगर उंटारी प्रखंड के कुम्बा खुर्द, खरौंधी प्रखंड के सुंडी, सगमा के घघरी, विसुनपुरा के पतिहारी, भवनाथपुर के बनसानी, रमना के बहियार खुर्द, धुरकी के रक्सी, केतार के परती कुसवानी पंचायत का मतगणना भी शुरू हो गया है.  मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम है. केंद्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगे हैं. वहीं एसडीओ आलोक कुमार भी का जायजा लेने के लिए मतगणना परिसर में मौजूद हैं. इसे भी पढ़े : कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-advice-to-jmm-neither-30-nor-17-can-run-coalition-government-in-jharkhand/">कांग्रेस

की JMM को नसीहत, ना 30 और ना 17 से चल सकती है झारखंड में गठबंधन सरकार

7 बजे से ही काउंटिंग हॉल में जाने का सिलसिला हो गया था शुरू

मतगणना कर्मी और प्रत्याशियों के अभिकर्ता सुबह 7 बजे से काउंटिंग हॉल के अंदर जाने लगे थे. मतगणना को लेकर बंशीधर नगर मुख्य मार्ग और हाईस्कूल के मैदान में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. मतगणना को लेकर काफी उत्साह का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग केंद्रों के बाहर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : जेपी">https://lagatar.in/jp-nadda-made-it-clear-gyanvapi-and-mathura-issue-is-different-from-ram-temple-the-matter-will-be-resolved-through-court-constitution/">जेपी

नड्डा ने साफ किया, ज्ञानवापी और मथुरा मुद्दा राम मंदिर से अलग, कोर्ट-संविधान के जरिए मामले का हल निकलेगा

3930 प्रत्याशियों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

मालूम हो कि चौथे चरण में विभिन्न पदों के लिए कुल 3930 अभ्यर्थियों की किस्मत मतदान पेटी में बंद है. इसमें से जिला परिषद के 11 पदों के लिए 89, पंचायत समिति सदस्य के 111 पदों के लिए 524, मुखिया के 85 पदों के लिए 784 तथा वार्ड सदस्य पद के 878 पदों के लिए 2533 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसे भी पढ़े : शेयर">https://lagatar.in/the-stock-market-broke-on-the-five-day-rise-sensex-fell-by-393-points-nifty-also-slipped-sun-pharma-top-loser/">शेयर

बाजार की पांच दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 393 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही