Search

 
 
 

पंचायत चुनाव : कोडरमा में चौथे चरण की मतगणना जारी

 
Koderma : झारखंड पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के वोटों की गिनती जारी है. बता दे कि चौथे चरण के वोटों की गिनती मंगलवार को शुरू हुई है. लेकिन कई जिलों में गिनती दूसरे दिन यानी बुधवार को भी जारी है. कोडरमा में पहले दिन 5 जिला परिषद सीट की काउंटिग खत्म हो गयी है, जबकि 2 सीटों की काउंटिग भी बाकी है. पढ़ें - मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-shilpi-neha-tirkey-daughter-of-bandhu-tirkey-was-nominated-by-the-congress-party/">मांडर

उपचुनाव : बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी 
इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-acb-arrested-computer-operator-of-electricity-department/">गढ़वा

: ACB ने बिजली विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते किया गिरफ्तार

जानें जीते प्रत्याशी को कितने वोट मिले

मंगलवार देर शाम को घोषित नतीजों में महेंद्र प्रसाद यादव, निर्मला देवी, नीतू यादव और महादेव राम ने बाजी मारी है. ज्ञात हो कि कोडरमा भाग 5 से महेंद्र प्रसाद यादव ने महज 38 वोटों से जीत हासिल की. यहां महेंद्र प्रसाद यादव को 3904, संतोष कुमार को 3866 और मोहम्मद मजाहीर को 2765 वोट मिले. हालांकि दूसरे नंबर पर रहे संतोष कुमार ने लिखित रूप से आवेदन देकर रिकाउंटिंग की मांग की. वहीं भाग 6 से जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में नीतू यादव निर्वाचित हुईं. नीतू यादव को 7878, पूजा कुमारी को 6571 और अमृता सिंह को 4176 वोट मिले. जयनगर प्रखंड की बात करें तो भाग संख्या 8 से जिला परिषद की निवर्तमान उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव को 6737 वोटों से हराया. निर्मला देवी को 11338,सुरेश यादव को 4601 और आयुब खान को 2211 वोट मिले. जयनगर के एक और जिला परिषद सीट से प्रीति कुमारी विजय घोषित हुई. बुधवार सुबह घोषित परिणाम के अनुसार प्रीति कुमारी को 5349, शगुफ़्ता प्रवीण को 5144 और प्रिया सिंह को 4161 मत मिले.कोडरमा जिले से अब दो जिला परिषद सीट के परिणाम आना बाकी है. इन दोनों सीटों की गिनती अभी जारी है. इसे भी पढ़ें -अर्थव्यवस्था">https://lagatar.in/subramanian-swamys-tweet-on-the-news-related-to-the-economy-for-those-who-think-modi-is-a-global-leader/">अर्थव्यवस्था

से जुड़ी खबर पर सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट, जिन्हें लगता है मोदी वैश्विक नेता, यह उनके लिए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही