Search

पंचायत चुनावः पहले चरण में दो लाख 43 हजार 235 लोग चुनेंगे गांव की सरकार

Ranchi : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में रांची जिले के चार प्रखंडों में मतदान होना है. चार प्रखंडों में पंचायत की संख्या 57 है. वहीं मतदान केन्द्रों की संख्या 648 है. पहले चरण में दो लाख 43 हजार 235 मतदाता वोट करेंगे. जिसमें से पुरुषों की संख्या एक लाख 21 हजार आठ सौ 17 और महिलाओं की संख्या एक लाख 21 हजार चार सौ 15 है.

जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने क्या कहा

जिला पंचायती राज पदाधिकारी बिरेन्द्र चौबे ने कहा कि बढती गर्मी को देखते हुए जिन मतदान केंद्रों में शेड नहीं हैं वहां शेड बनवाया जाएगा. पीने के पानी भी भी व्यवस्था की जाएगी.

नामांकन में आये शख्स ने क्या कहा

नामकुम जिला परिषद संख्या 17A के एक प्रत्याशी के नामांकन में आए राजेश ने कहा कि इस बार गर्मी में चुनाव हो रहा है. गर्मी को देखते हुए बूथों में पानी और छांव की सुविधा होनी चाहिए. वोट देने आने वालों में उम्र-दराज लोग भी आते हैं जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/treasury-from-city-to-village-due-to-heavy-power-cut-in-jharkhand-sudeshs-letter-to-cm/">झारखंड

में बिजली की भारी कटौती से शहर से लेकर गांव तक त्राहिमाम : सुदेश की सीएम को चिट्ठी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//