Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पटमदा, बोड़ाम व पोटका में रिकॉर्ड 294 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां उफान पर हैं. तीसरे चरण के लिए नामांकन में काफी तेजी आयी है. तीसरे चरण की विभिन्न पदों पर आज रिकॉर्ड 294 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें जिला परिषद की पांच सीटों के लिए 13 नामांकन दाखिल हुआ. इसमें चार महिला और नौ अन्य उम्मीदवार शामिल हैं. शुक्रवार को जिप की बोड़ाम की एक नंबर सीट से दो प्रत्याशी, पटमदा-2 नंबर सीट से दो, पटमदा-3 नंबर से दो प्रत्याशी शामिल हैं. पोटका-11 नंबर सीट से दो प्रत्याशी, 12 नंबर सीट से चार प्रत्याशी एवं 13 नंबर सीट से एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया. वहीं आज तीनों प्रखंडों में वार्ड सदस्य के कूल 153 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. जिसमें 75 महिला एऴं 78 अन्य शामिल है. इसी तरह मुखिया के कूल 90 नामांकन दाखिल हुए. जिसमें 45 महिला एवं 45 अन्य है. जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कूल 38 नामांकन दाखिल किए गए. जिसमें 21 महिला तथा 17 अन्य हैं. तीसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 2 मई अपराह्न्न तीन बजे तक है. इसे भी पढ़ें : रेलवे">https://lagatar.in/railways-big-step-coal-transportation-intensified-to-overcome-power-crisis-cancellation-of-670-trains/">रेलवे

का बड़ा कदम : बिजली संकट दूर करने के लिए कोयला ढुलाई तेज, 670 ट्रेनों के फेरे रद्द

पहले चरण का कल से पकड़ेगा प्रचार का जोर

पूर्वी सिंहभूम जिले में पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए कल से प्रचार का जोर पकड़ेगा. आज पहले चरण में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी अपने चिन्ह के साथ मतदाताओं के बीच जाएंगे. जिला परिषद के प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह एसओआर सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन आवंटित करेंगे. जबकि पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अभिषेक कुमार चुनाव चिन्ह प्रदान करेंगे. अंचलाधिकारी एवं खंड विकास पदाधिकारी मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही