Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनावः पटना जिले में 2 सितंबर से फर्स्ट फेज के लिए होगा नामांकन

Advertisement
Advertisement
Patna: पटना जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फर्स्ट फेज का नामांकन दो सितंबर से होगा. चुनाव के दो दिनों बाद मतों की गिनती और चुनाव परिणाम आ आएंगे. बता दें कि छह पदों के लिए चुनाव होना है. ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला पर्षद सदस्य, सरपंच और पंच के लिए मतदान कराये जाएंगे. कुल 9892 पदों के लिए जिले के 24 प्रखंडों में 4588 बूथों पर 25 लाख 28 हजार 450 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रथम चरण का चुनाव 24 सितंबर को होगा. 8 दिसंबर को अंतिम चरण चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. कोरोना गाइडलाइन के तहत चुनाव कराये जाएंगे.

मतदान में ईवीएम और बैलेट पेपर का होगा इस्तेमाल

डीएम अभिषेक सिंह ने चुनाव को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि छह में से चार पद मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला पर्षद सदस्य के लिए चुनाव पहली बार ईवीएम से और दो पद सरपंच और पंच के बैलेट पेपर से होगा. इसके लिए प्रत्येक बूथ पर चार ईवीएम होंगे. उन्होंने कहा कि कुल 9892 पदों में से 320 मुखिया, 4379 पंचायत सदस्य, 448 पंसस, 46 जिला पर्षद सदस्य, 320 सरपंच और 4379 पंच के लिए मतदान होंगे. 320 पंचायत के लिए 320 सेक्टर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. प्रत्थेक बूथ पर छह मतदान अधिकारी तैनात होंगे. प्रत्येक चरण में दो से तीन प्रखंडों में सभी सीटों मतदान होगा. मतगणना होकर रिजल्ट घोषित किया जाता रहेगा. इसे भी पढ़ें- शराब">https://lagatar.in/liquor-manual-case-high-court-directed-to-maintain-status-quo-till-next-hearing/143084/">शराब

नियमावली मामला: हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाये रखने का दिया निर्देश, सरकार की ओर से बहस बाकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही