Search

 
 
 

पंचायत चुनाव : पलामू में अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान, सुबह से केन्द्रों में पहुंचने लगे थे लोग

 
Medininagar :  पलामू जिले में पंचायत चुनाव के  चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को सम्पन्न हो गया. लोगों ने अंतिम चरण में रिकॉर्ड मतदान किया. जानकारी के अनुसार 72 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की खबर है. अंतिम चरण में  जिले के पांच प्रखंड पांडू, विश्रामपुर, चैनपुर, रामगढ़ एवं सदर मेदिनीनगर प्रखंड में मतदान हुआ. मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद थी. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-fourth-phase-of-elections-concluded-more-than-71-percent-voting-in-chas-block/">बोकारो:

चौथे चरण का चुनाव संपन्न, चास प्रखंड में वोटिंग 71 प्रतिशत से अधिक
सुबह से ही लोगों का मतदान केन्द्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था. इसके लिए 796 बूथ बनाए गए थे.  इस अंतिम चरण में सबसे अधिक वोट पड़े. मतदान के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, पंड़वा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दूबे समेत कई पुलिस अधिकारी मुस्तैद दिखे. सुबह  सात बजे से शुरू हुआ मतदान दिन के तीन बजे तक चला. मालूम हो कि चौथे चरण के मतदान में 62 मुखिया, सात जिप सदस्य, 80 पंचायत समिति सदस्य और 796 वार्ड सदस्यों के पद के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो चुकी है. तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई को होगी.मालूम हो  कि इससे पहले प्रथम चरण में 65.43 प्रतिशत, द्वितीय चरण में 69.67 प्रतिशत, तृतीय चरण में 71.41 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था.    [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही