Dhanbad: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण की वोटों की गिनती के दूसरे दिन यानी 23 मई को भी जारी रही. धनबाद प्रखंड के कुल 12 पंचायत के मुखिया प्रत्याशियों तथा एक जिला परिषद सीट का रिजल्ट जारी कर दिया गया. वहीं बाघमारा प्रखंड के 26 मुखिया तथा तीन जिला परिषद सीटों के रिजल्ट जारी किये गये.धनबाद प्रखंड के लिये कुल आठ चक्रों में वोटों की गिनती की जानी है. जिसमें छह चक्र में चारों पदों के लिये वोटों की गिनती हो चुकी है. कुल 70 प्रतिशत नतीजे भी सामने आ चुके हैं. दो चक्र की गिनती मंगलवार को पूरी हो जायेगी.वहीं बाघमारा प्रखंड में कुल 18 चक्र में वोटों की गिनती होनी है. जिसमें से 13 राउंड की गिनती हो चुकी है. ज्ञात हो कि धनबाद तथा बाघमारा प्रखंड से 514 सीटों के लिये 1655 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था. जिसमें 58.42 प्रतिशत महिला तथा 41.57 प्रतिशत पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इसे भी पढ़ें-
कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-names-of-more-than-a-hundred-people-in-the-voter-list-of-two-panchayats-voters-upset/">कोडरमा: दो पंचायतों के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, वोटर परेशान
जिला परिषद के लिये निर्वाचित होने वाले उम्मीदवार
धनबाद प्रखंड : 1धनबाद - कुमारी रूपा, बाघमारा प्रखंड 15 बाघमारा - बनी देवी,16 बाघमारा – मो. इसराफिल, 17 बाघमारा- ललिता देवी शामिल हैं.
मुखिया पद के निर्वाचित प्रत्याशी
धनबाद प्रखंड से नावाडीह- तपन दत्ता, दामोदरपुर- कमली हांसदा,धोखरा - उषा देवी पांडरकनाली - कुसुम देवी,पांडरकनाली दक्षिण - चमेली देवी,सियालगुदड़ी- ममता चौधरी,अरालगड़िया- नीतू सिंह,समशिखरा- चक्रधरमहतो,दुबराजडीह- रमेश सिंह,बरडुभी- मनोज सिंह,पेटिया - जया देवी,गोपीनाथडीह - विजेन्द्र कुमार पासवान,बाघमारा प्रखंड के रघुनाथपुर से- मो. अलताफ,फाटामहुल- पुतुल रानी देवी,दलुडीह - राजेश हांसदा,राजगंज - बंदना बारूई,महेशपुर 01 - मनोज कुमार महतो,रंगुनी- अनिता देवी,बागदाहा- बाबू लाल महतो,गोविंदाडीह- सरस्वती देवी,मोहलीडीह- नूरजहां परवीन,बौआकला दक्षिण- आरती देवी,नागरिकला उत्तर- राजेन्द्र प्रसाद महतो,नागरिकला दक्षिण- अशोक कुमार,बौआकला उत्तर- हीरालाल रजक,छोटानगरी- बन्दना देवी,जमुआटांड- निरंजन गोप,झिंझिपहाड़ी- प्रेमलता कुमारी,जमुआ- अर्जुन भुइंया,बेहराकुदर- जालिम रजक,निचितपुर-1- उषा देवी,निचितपुर 2 - फागु महतो,दरिदा - पार्वती देवी,लुतिपहाड़ी - सुष्मा देवी,हरना - शिल्पी देवी,माटीगढ़ा - मंजु देवी,भीमकनाली - संतोष सिंह चौधरी और खानुडीह से लीला देवी शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment