Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पांच सीटों पर सात प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में तीसरे चरण के तीन प्रखंडों (बोड़ाम, पटमदा एवं पोटका) में जिला परिषद की पांच सीटों के लिए आज चौथे दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. सबसे ज्यादा पांच नामांकन पोटका जिला परिषद की तीन सीटों पर हुआ. जिसमें पोटका-11 नंबर सीट से पूर्व पार्षद करूणामय मंडल समेत तीन ने पर्चा भरा. जिसमें हिरणमय दास एवं विमल कुमार महतो शामिल है. जबकि पोटका-13 नंबर सीट से एक मात्र सुभद्रा सरदार, एवं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 से चांदमुनि माहली शामिल है. इसके अलावे बोड़ाम-1 नंबर से हेमलता महतो एवं पटमदा-2 नंबर सीट से देबुलाल सहिस ने एडीसी सौरभ सिन्हा के यहां पर्चा दाखिल किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-youth-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle-mgm-mgm-refer/">घाटशिला

: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक जख्मी, एमजीएम एमजीएम रेफर

पोटका में मुखिया के 13 तथा वार्ड के 31 ने भरा पर्चा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को पोटका प्रखंड में मुखिया पद के लिए 13 प्रत्याशी तथा वार्ड सदस्य के लिए 31 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन जमा किया. इनमें पोटका पंचायत से पानो सरदार, माटकु पंचायत से अनिता सरदार,हरिणा से सरस्वती मुर्मू, तेंतला से दीपातंरी सरदार,पोड़ाडीहा से दुखनीमाई सरदार, हेंसल आमदा से लुखीमनी सरदार, टांगराईन से जितेंद्र सरदार, तेंतला पोड़ा से पुष्प लता सरदार, शंकरदा से कुंदन मुंडा, धिरौल से संतोषी उरांव, सोहदा से रघुनाथ हांसदा, कुलडीहा से माधुरी सोरेन एवं आसनबनी से जूही माहली ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ इम्तियाज अहमद के पास नामांकन प्रपत्र जमा किया. जबकि वार्ड सदस्य के 31 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ निखिल गौरव अमान कच्छप के यहां पर्चा दाखिल किया. आज मुखिया पद के लिए 15 तथा वार्ड सदस्य का 77 नामांकन पत्र बिक्री हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही