Search

 
 
 

मधेपुरा: छेड़खानी का विरोध करने पर पंचायत अध्यक्ष को मारी गोली

 
Madhepura: मनचलों की गलत हरकत का विरोध करने पर बदमाशों ने पंचायत अध्यक्ष को गोली मार दी. मामला मधेपुरा और पूर्णिया के सीमावर्ती मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिंगियोन पंचायत का है. वारदात के अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. हालांकि स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया. गंभीर रूप से जख्मी पंचायत अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक घटना राजद नेता और पंचायत अध्यक्ष बिट्टू कुमार उर्फ निर्भय के साथ हुई है. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक गांव के स्कूल के पास कुछ युवक छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे. बिट्टू ने देखा तो आरोपियों को फटकारा, लेकिन आरोपी राजद नेता के साथ मारपीट करने लगे. फिर बदमाशों ने उन पर देसी पिस्टल से फायर कर दिया.

पंचायत अध्यक्ष के पैर में गोली लगी

इससे पंचायत अध्यक्ष के पैर में गोली लगी. इसके बाद बदमाश भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछाकर एक बदमाश को दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. राजद नेता ने बताया कि वह पूर्णिया के दिवरा बाजार से घर लौट रहे थे. सिंगियोन पंचायत स्थित सरकारी स्कूल के पास उन्होंने देखा कि कुछ लड़के छात्राओं को परेशान कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने रूक कर इसका विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. इस घटना के संबंध में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इन्हें अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा. पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलू कुमार साह के रूप में हुई है. वह पूर्णिया के भंगहा गोठ टोला का निवासी है.
इसे भी पढ़ें - जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-8th-accused-of-chirudih-mass-murder-sentenced-to-life-imprisonment/">जामताड़ा

: चिरुडीह सामूहिक हत्याकांड के 8वें आरोपी को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही