Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत समिति सदस्य ने किया स्कूलों का निरीक्षण समेत लातेहार की कई खबरें पढ़ें

Latehar : महुआडांड़ पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी ने गुरुवार को दीपाटोली, महुआडांड़ व रामपुर स्थित स्कूल का निरीक्षण किया. दीपाटोली स्कूल में शिक्षक ने बताया कि माध्यम भोजन बनने वाले किचन की स्थिति दयनीय हो गई है. किचन पूरी तरह से जर्जर हो गया है. महुआडांड़ स्थित विद्यालय में एक शिक्षक के भरोसे कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं. नीलम देवी ने कहा कि शिक्षा विभाग को आवेदन देकर स्कूल में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति कराई जायेगी. नीलम देवी ने बच्चों से मध्यान भोजन एवं पढ़ाई की भी जानकारी ली. बच्चों ने कहा कि एक शिक्षक के रहने के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है. बच्चे स्कूल में खेल कर समय व्यतीत करते हैं. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-issued-the-last-order-to-kill-traders-panic-due-to-threats/">PLFI

ने जारी किया मौत के घाट उतारने का आखिरी फरमान, धमकी से व्यापारियों में दहशत

पंचायत समिति सदस्य को मानदेय नहीं मिलने पर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

महुआडांड़ पंचायत समिति नीलम देवी ने अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने बताया कि है कि वह महुआडांड़ प्रखंड में 2015 से पंचायत समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित है. सरकार के द्वारा पंचायत समिति सदस्य को 750 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाता है. लेकिन उन्हें 2015 से अब तक मात्र एक वर्ष का ही मानदेय मिला है. उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से आती है, परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, ऐसे में परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है. उन्होंने शीघ्र मानदेय भुगतान कराने की मांग की है.

ग्रामसभा 24 को

लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के चटनाही में अल्पसंख्यक कब्रिस्तान की घेराबंदी भाग एक, दो व तीन की योजनाएं क्रियान्वित की जानी है. इसे लेकर आगामी 24 अप्रैल को पूर्वाह्न दस बजे से चटनाही स्थित विवाह मंडप में ग्रामसभा का आयोजन किया जायेगा. इस आशय की जानकारी वार्ड पार्षद बेबी देवी ने दी. उन्होंने बताया कि इस ग्रामसभा में भाग लेने की अपील वार्ड के लोगों से की है. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद बेबी देवी करेंगी.जबकि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने वार्ड पार्षद के सहयोग के लिए नगर मिशन प्रबधंक डॉ. आनंद किशोर दांगी को मनोनित किया है. इसे भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/10000-rupees-were-demanded-from-the-prisoners-family-in-the-name-of-jail-superintendent-police-engaged-in-investigation/">जेल

सुपरिटेंडेंट के नाम पर कैदी के परिजन से मांगे 10 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही