Search

पंचायत समिति सदस्य लाछो देवी का निधन, सड़क हादसा में 2 युवक जख्मी

Chandwa : प्रखंड के मालहन पंचायत समिति सदस्य लाछो देवी का रविवार शाम को निधन हो गया. मृतका पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थी. उनका इलाज रिम्स में चल रहा रहा था. इलाज के क्रम में रविवार को रिम्स में अंतिम सांस ली. पति समाजसेवी रामकिशुन गंझु ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार की दोपहर केकराही स्थित घाट पर किया गया. बेटे ने मुखाग्नि दी. मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई. उनके निधन से मालहन पंचायत समेत प्रखंड के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम, प्रखंड प्रमुख मनीषा उंराव,उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा,समाजसेवी रोहित यादव,मालहन मुखिया जतरु कुमार मुंडा,प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष सुरेश गंझु,कामता पंसस अयुब खान,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता,सुनील मुंडा,झामुमो नेता शितमोहन मुंडा, मो इज़हार, मो सरफराज,ब्रह्मदेव प्रजापति, उमेश गंझु मो तौफीक, मुबारक आलम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें:5">https://lagatar.in/tribal-rescue-maharally-on-5th-march-has-to-be-made-successful-geetashree-oraon/">5

मार्च की आदिवासी बचाव महारैली को सफल बनाना है : गीताश्री उरांव
दूसरी खबर

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/aaaa-27.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> बालूमाथ (लातेहार): बारियातू के समीप एक हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना रविवार की देर रात की है. दोनो युवकों की शिनाख्त चतरा जिला के लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया ग्राम निवासी जामदेव गंझू व धीरेंद्र गंझू के रूप में हुई है. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर किया गया है. दोनों युवक शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि हाइवा की चपेट में आ गये. इसे भी पढ़ें:मानसिक">https://lagatar.in/control-over-the-senses-is-necessary-to-remain-mentally-healthy-dr-arun/">मानसिक

रूप से स्वस्थ रहने के लिए इंद्रियों पर नियंत्रण जरूरी : डॉ. अरुण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp