Search

 
 
 

बूथों का भौतिक सत्यापन करें पंचायत सचिव : बीडीओ

 
एएमएफ संबंधी प्रतिवेदन कार्यालय को सौंपने का निर्देश Jayanagar, Koderma: जयनगर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को बीडीओ गौतम कुमार ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया. वहीं, पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले सभी बूथों का भौतिक सत्यापन करने कहा गया. साथ ही एएमएफ संबंधी प्रतिवेदन संकलित कर प्रखंड कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने ईवीएम प्रत्यक्षण के लिए रूट चार्ट तैयार कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा.

अबुआ आवास की अंतिम सूची प्रकाशित करें : बीडीओ

वहीं, अबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन उपरांत अंतिम सूची प्रकाशित करते हुए विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का भी सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड समन्वयक पंचायती राज शशि कुमार, प्रखंड समन्वयक, पीएम आवास योजना रवि कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, जनसेवक दिलीप कुमार यादव, विकास रंजन, पंचायत सचिव कुंदन कुमार, पिंटू कुमार साहू, शिवानी यादव, स्वाति कुमारी, बिंदु कुमारी, अंजू कुमारी, अशोक सिंह, अभिषेक टोप्पो एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prince-khans-henchman-major-demands-extortion-of-rs-50-lakh-from-putki-hotelier/">धनबाद

: प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने पुटकी के होटल व्यवसायी से मांगी 50 लाख रंगदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही