Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

28 जुलाई को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे हुसैनाबाद के पंचायत स्वयं सेवक

Advertisement
Advertisement
Hussainabad : हुसैनाबाद प्रखंड सचिवालय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के समीप छठ पोखरा के प्रांगण में बैठक की गई. बैठक में 28 जुलाई को होने वाले रांची विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेने की निर्णय लिया गया. बता दें कि बीते 8 जुलाई से झारखंड राज्य के सभी जिलों से लगभग 18 हजार पंचायत स्वयं सेवक अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर रांची में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी को लेकर हुसैनाबाद प्रखंड स्वयं सेवक संघ ने बैठक की. जिसमें हुसैनाबाद प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक शामिल हुए. बैठक के बाद मीडिया को बताया कि आगामी 28 जुलाई को पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा. जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. विधानसभा घेराव कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक शामिल होंगे, जिसमें हुसैनाबाद प्रखंड के भी सभी स्वयं सेवक हिस्सा लेंगे. मौके पर राहुल सिंह, राकेश पासवान, विक्रम रजक, शंकर पासवान, हरमेंद्र सिंह, बहादुर, सुधीर कुमार, पेमशिला कुमारी, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, दिलीप रवि, अरबिंद कुमार, गोपाल राम, शाहजहां खातून, अक्षय कुमार, अजीत सिंह, जितेंद्र चौधरी, प्रकाश वर्मा, शैलेश पासवान, विकास रंजन, उमेश मेहता, ललन पासवान, चन्दन सिंह, निखिल सिंह, अरबिंद ठाकुर, सतेंद्र मेहता सहित कई पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक उपस्थित रहे. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या है पंचायत स्वयं सेवकों की 5 प्रमुख मांगें

  1. संघ के 10 सदस्यीय टीम का मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता.
  2. प्रोत्साहन राशि के बदले निश्चित मानदेय.
  3. स्थायीकरण.
  4. पंचायत स्वयं सेवकों का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए.
  5. पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों को विभिन्न नौकरियों में समायोजन किया जाए.
इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही