Search

 
 
 

बहरागोड़ा में सरकार आपके द्वार शिविर का पंचायतवार कार्यक्रम घोषित

यह बदलाव यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पंचायतों के लोग आसानी से योजनाओं का लाभ उठा सकें. प्रशासन ने लोगों से शिविर में पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन ने 'आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के स्थानों व की पंचायतवार तिथियों में बदलाव किया है. प्रशासन ने पंचायतवार तिथियों की घोषणा कर दी है. यह बदलाव यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पंचायतों के लोग आसानी से योजनाओं का लाभ उठा सकें. प्रशासन ने लोगों से शिविर में पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है. 


संशोधित तिथियों के अनुसार  22 नवंबर को छोटा पारूलिया पंचायत भवन में शिविर लगेगा. इसमें छोटा पारूलिया, ब्रह्मकुंडी, खेड़ुया व कुमारडूबी के लोग भाग ले सकते हैं. इसी तरह  24 नवंबर को खण्डामौदा पंचायत भवन जहां खण्डामौदा, गम्हरिया व सांड्रा के लोग.| 25 नवंबर को भूतिया पंचायत भवन जहां  भूतिया, माटिहाना, मानुषमुड़िया व पाथरा के लोग, 26 नवंबर को बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में जहां राजलाबांध, पाटपुर, मौदा, पाथरी व वनकाटा के लोग, 27 नवंबर को केसरदा पंचायत भवन में जहां केसरदा, गुहियापाल, मुटुरखाम, पूरनापानी व चिंगडा के लोग तथा 28 नवंबर को बरहागाड़िया पंचायत भवन में शिविर लगेगा जिसमें बरहागाड़िया, बहुलिया, साकरा व डोमजुड़ी के लोग भाग ले सकेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही