Search

पंचायती राज निदेशक निशा उरांव पर 14 महीने तक टेंडर लटकाने का आरोप

Ranchi: आरटीआई एक्टिविस्ट और सोशल वर्कर सर्वेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव 14 महीने से मैन पावर के निविदा को अनावश्यक रूप से टाल रही हैं. सर्वेश ने कहा कि पंचायती राज विभाग ने मैनपावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के चयन के लिए जनवरी 2023 में निविदा निकाली थी. विभाग को उसके मन मुताबिक एजेंसी नहीं मिले और टेंडर रद्द कर दिया गया. इसके बाद फिर से अक्टूबर 2023 में टेंडर निकला, लेकिन वह भी अभी तक निष्पादित नहीं हुआ है. सर्वेश सिंह ने कहा कि विभाग के मंत्री के लोगों का सेलेक्शन नहीं होने के कारण टेंडर फाइनल होने में देर हो रही है. अगर यह टेंडर निष्पादित हो जाता तो 1500 बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिल जाता. उन्होंने कहा कि जो टेंडर 3 महीने में फाइनल हो जाना चाहिए था, उसे निशा उरांव 14 महीने में फाइनल नहीं करवा पाई हैं. सर्वेश ने सीएम से आग्रह किया है कि जब निशा उरांव एक टेंडर करवाने में सक्षम नहीं हैं तो तत्काल उनकी सेवा कार्मिक विभाग को वापस कर दिया जाए. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-came-out-in-support-of-the-raiyats-sitting-on-strike-against-dhullu-mahato/">धनबाद

:  ढुल्लू महतो के खिलाफ धरने पर बैठे रैयतों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//